sbi Apprentice Recruitment 7150 posts online apply

SBI Apprentice Recruitment 2026: 7150 पदों पर भर्ती सुरु 8 जून से पहले Online Apply करे

नमस्ते मेरे प्यारे भाइयो और बहनों अगर आप भी मेरी तरह स्टूडेंट है और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए State Bank of India (SBI) की तरफ से बड़ी भर्ती निकलकर सामने आई है। SBI Apprentice Recruitment 2026 के तहत पूरे भारत में 7150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड मिलेगा।

सबसे खास बात यह है कि SBI Apprentice पूरा करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में SBI Clerk भर्ती में अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। हालांकि, आवेदन करने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह एक Permanent Job नहीं है, बल्कि Apprenticeship Program है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको केवल Vacancy और Eligibility ही नहीं, बल्कि इस भर्ती के फायदे, नुकसान, Salary, Selection Process और “क्या आपको यह फॉर्म भरना चाहिए?” जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी आसान भाषा में बताएंगे।

मुझे उम्मीद है की आज की पोस्ट में आपको सभी सवालो के जवाब मिल जायेगे और इस आर्टिकल के अलावा आपको किसी और आर्टिकल पर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी बस आपसे निवेदन है की पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े अगर जनकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे चलिए सुरु करते है

SBI Apprentice Recruitment 2026 Overview

ParticularsDetails
OrganizationState Bank of India (SBI)
Post NameApprentice
Total Vacancy7150 Posts
Advertisement No.CRPD/APPR/2026-27/07
Job TypeApprenticeship Training
Training Duration1 Year
Salary / Stipend₹15,000 Per Month
Application ModeOnline
Selection ProcessOnline Exam + Local Language Test
Educational QualificationGraduation
Age Limit20 to 28 Years
Official Websitesbi.co.in

SBI Apprentice Notification 2026

SBI द्वारा जारी इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 19 मई 2026 को जारी किया गया था। नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती पूरे भारत में 7150 Apprentice पदों के लिए निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया SBI Careers Portal पर शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए केवल Graduate उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

SBI Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

SBI Apprentice भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें।

EventDates
Notification Release Date19 May 2026
Apply Online Start Date19 May 2026
Last Date to Apply8 June 2026
Fee Payment Last Date8 June 2026
Exam DateJuly 2026 (Expected)
Admit CardNotify Later

SBI Apprentice Application Fee 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क Category-wise अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में Fee Payment करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹300
SC / ST / PwBDNil

ध्यान दे: उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

SBI Apprentice Vacancy 2026 Details

State Bank of India द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 7150 Apprentice पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार केवल उसी राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी स्थानीय भाषा उन्हें पढ़नी और लिखनी आती हो। सबसे अधिक वैकेंसी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में देखने को मिली है।

SBI Apprentice Recruitment 2026 में Category-wise और State-wise दोनों प्रकार से Vacancy जारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपने राज्य की Vacancy Detail आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें।

CategoryVacancy
UR3115
OBC1710
EWS710
SC1115
ST500
Total7150 Posts

SBI Apprentice Eligibility Criteria 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Graduation पास होना जरूरी है। केवल Graduate उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार अभी Final Year में पढ़ाई कर रहा है और उसका Final Result 1 अप्रैल 2026 तक जारी नहीं हुआ है, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

इसके अलावा उम्मीदवार को जिस राज्य से आवेदन करना है, वहां की Local Language का ज्ञान होना भी जरूरी है। कई राज्यों में Local Language Test भी आयोजित किया जाएगा। हालांकि जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित भाषा पढ़ी है, उन्हें इस टेस्ट से छूट मिल सकती है।

SBI Apprentice Age Limit 2026

SBI Apprentice Bharti 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

CategoryAge Relaxation
SC / ST5 Years
OBC3 Years
PwBDAs Per Rules

SBI Apprentice Salary 2026

BI Apprentice Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि Training Period के दौरान प्रदान की जाएगी। हालांकि यह एक Permanent Banking Job नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को SBI Clerk या PO कर्मचारियों की तरह अतिरिक्त Allowances और Benefits नहीं मिलेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार Apprentice उम्मीदवारों को केवल Monthly Stipend मिलेगा। इसके अलावा उन्हें:

  • HRA
  • DA
  • Medical Benefits
  • Pension
  • Bonus
  • Other SBI Employee Facilities

जैसे लाभ नहीं दिए जाएंगे। क्योंकि Apprentice को बैंक का Regular Employee नहीं माना जाता।

DetailsInformation
Monthly Stipend₹15,000
Job TypeApprenticeship
Training Duration1 Year
Extra AllowancesNot Available
Permanent Employee BenefitsNot Available

SBI Apprentice Permanent जॉब होगी या नहीं?

बहुत सारे स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या SBI Apprentice एक Permanent Job है या नहीं? तो मैं कहुगा इसका सीधा जवाब है नहीं। क्योकि SBI Apprentice एक Training Program है जो Apprentices Act 1961 के तहत कराया जाता है। इसमें उम्मीदवारों को केवल 1 साल की ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी स्वतः समाप्त हो जाती है।

SBI द्वारा जारी नोटिफिकेशन में भी साफ कहा गया है कि Apprentice उम्मीदवारों को बैंक का Regular Employee नहीं माना जाएगा। उन्हें केवल Training और Practical Banking Experience दिया जाएगा। इसलिए जो उम्मीदवार केवल Permanent Government Job की तलाश में हैं, उन्हें आवेदन करने से पहले इस बात को जरूर समझ लेना चाहिए।

हालांकि इस भर्ती का सबसे बड़ा फायदा यह माना जा रहा है कि Apprentice Training पूरा करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में SBI Clerk भर्ती में अतिरिक्त प्राथमिकता या Weightage मिल सकता है। यही कारण है कि कई Banking Aspirants इस भर्ती को अपने करियर के लिए अच्छा अवसर मान रहे हैं।

SBI Apprentice से छात्रों को क्या-क्या फायदे मिल सकते है?

SBI Apprentice Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है जो Banking Sector में अपना करियर बनाना चाहते हैं। भले ही यह Permanent Job नहीं है, लेकिन इसके कई Practical Benefits हैं जिनकी वजह से बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करते हैं।

मेरा मानना है की SBI Apprentice Banking Experience मिलेगा जैसे उम्मीदवारों को ट्रेनिंग करते हुए SBI Branch में काम करने का Practical Experience मिलेगा जिससे वह समझ सकेगे की Banking Sector कैसे काम करता है उनकी समझ मजबूत होगी।

1 साल की Apprenticeship ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को SBI का Experience Certificate दिया जाता है जो भविष्य में काफी उपयोगी हो सकता है।

इस परीक्षा का Syllabus लगभग SBI Clerk Exam जैसा ही होता है। इसलिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य की बैंक परीक्षाओं में फायदा मिल सकता है।

नोटिफिकेशन के अनुसार Apprenticeship पूरा करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य की SBI Clerk Recruitment में अतिरिक्त Weightage या Preference मिल सकती है। साथ ही तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड मिलेगा, जिससे आर्थिक सहायता मिल सकती है।

SBI Apprentice करने में क्या-क्या नुकशान हो सकते है?

हमने जैसे जानकारी साझा की है SBI Apprentice Recruitment 2026 में कई फायदे होते हैं लेकिन आवेदन करने से पहले इसके कुछ नुकसान समझना भी उतना ही जरुरी है जितना की आपने इसके फायदे समझे है। मैने बहुत से उम्मीदवार से बात की उन्होंने जैसे ही “SBI” का नाम सुना बस नाम देखकर ही बोले भाई जल्दी बताओ फॉर्म कब भरना है

मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ की उन्होंने ये नहीं पूछा की जॉब कैसी है Permanent है या नहीं ऐसी स्टूडेंट्स को जब बाद में उन्हें पता चलता है कि यह Permanent Job नहीं है। तो वो परेशान होते है इसलिए आवेदन करने से पहले इसके Practical Drawbacks को समझना जरूरी है।

  • सबसे पहली बात जैसे हमने आपको पहले ही बता दिया था की यह भर्ती केवल 1 साल की Apprenticeship Training के लिए होती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी स्वतः समाप्त हो जाती है और SBI में Permanent Posting नहीं मिलती।
  • Apprentice उम्मीदवारों को Regular SBI Employees की तरह DA, HRA, Medical Facility, Pension, Bonus आदि Benefits नहीं मिलते
  • जो उम्मीदवार भविष्य में SBI Clerk या अन्य Banking Exams की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें Branch Work और Study दोनों को साथ में Manage करना होगा। कई स्टूडेंट्स के लिए यह काफी मुश्किल हो सकता है।
  • 1 साल की Training पूरी होने के बाद SBI द्वारा Permanent Selection की कोई Guarantee नहीं दी जाती। उम्मीदवारों को आगे की Banking Exams अलग से देनी होंगी।
  • आमतौर पर जो उम्मीदवार एक बार SBI Apprentice Training पूरी कर लेते हैं, उन्हें दोबारा Apprentice Recruitment में आवेदन करने का मौका नहीं मिलता।

SBI Apprentice Form किसको भरना चाहिये?

मेरे अनुभव के अनुसार सभी उम्मीदवार के लिए SBI Apprentice सही आप्शन नहीं है। क्योकि कुछ उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इसके Temporary Nature को समझ लेना चाहिए।

  • अगर आपका लक्ष्य केवल Permanent Government Job पाना है तो आपको इस भर्ती की पूरी जानकारी समझकर ही आवेदन करना चाहिए। क्योकि ये कोई परमानेंट जॉब नहीं है केवल ट्रेनिंग है।
  • अगर आप Bank Branch में काम करने के साथ-साथ Competitive Exam Preparation दोनों एक साथ मैनेज कर सकते है तो आप आवेदन कर सकते है।
  • जो व्यक्ति बैंक का experience लेना चाहते है की बैंक कैसे काम करता है उनको इसके लिए आवेदन करना चाहिये क्योकि भविष्य में उनको जो 1 साल की ट्रेनिंग दी गयी है वो काफी काम आ सकती है

SBI Apprentice Selection Process 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Online Written Exam, Local Language Test और Medical Examination के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में केवल एक Online Exam आयोजित होगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन उम्मीदवार की मेरिट, Local Language Qualification और Medical Fitness के आधार पर किया जाएगा।

SBI Apprentice Selection 3 चरणों में होता है?

1. Online Written Examination

सबसे पहले उम्मीदवारों को Computer Based Online Test देना होगा। यह परीक्षा Objective Type होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में चार अलग-अलग सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय निर्धारित रहेगा।

2. Local Language Test

ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को Local Language Test देना पड़ सकता है। जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और समझना जरूरी होगा। हालांकि जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित भाषा पढ़ी है, उन्हें इस टेस्ट से छूट मिल सकती है।

3. Medical Examination

Language Test के बाद उम्मीदवारों का Medical Examination होगा। इसमें बैंक यह जांच करेगा कि उम्मीदवार SBI की Medical Standards के अनुसार फिट है या नहीं।

SBI Apprentice Exam Pattern 2026

SBI Apprentice Exam 2026 पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षा में Sectional Timing भी होगी यानी प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय मिलेगा।

SubjectQuestionsMarksTime
General / Financial Awareness252515 Minutes
General English252515 Minutes
Quantitative Aptitude252515 Minutes
Reasoning Ability & Computer Aptitude252515 Minutes
Total10010060 Minutes

Local Language Test क्या होता है?

SBI Apprentice Recruitment 2026 में Local Language Test बेहद महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन करेगा, उसे उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। यह टेस्ट Online Exam के बाद आयोजित किया जाएगा।

हालांकि SBI ने कुछ उम्मीदवारों को इस टेस्ट से छूट भी दी है। यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित Local Language पढ़ी है और उसके पास इसका प्रमाण है, तो उसे Language Test नहीं देना पड़ेगा।

कई उम्मीदवार इस नियम को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन Final Selection के लिए Local Language Requirement पूरी करना जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने राज्य की भाषा संबंधी शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।

SBI Apprentice Training Duration 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को कुल 1 वर्ष की Apprenticeship Training दी जाएगी। यह ट्रेनिंग State Bank of India की अलग-अलग शाखाओं में कराई जाएगी, जहां उम्मीदवारों को Banking Operations और Customer Handling का Practical Experience मिलेगा।

Training के दौरान उम्मीदवारों को बैंक के कई महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी जा सकती है, जैसे:

  • Customer Service
  • Account Opening Process
  • Cash Handling
  • Digital Banking Support
  • Basic Banking Operations

हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि Apprentice उम्मीदवारों को SBI का Permanent Employee नहीं माना जाएगा। Training पूरी होने के बाद नौकरी स्वतः समाप्त हो जाएगी।

कई Banking Aspirants इस Apprenticeship को Banking Sector का Practical Experience लेने और भविष्य की बैंक परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा अवसर मान रहे हैं।

SBI Apprentice Apply Online 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक Careers Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जून 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

  • Step 1: सबसे पहले SBI Careers Portal पर जाएं।
  • Step 2: “Apprentice Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: New Registration करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और Email ID दर्ज करें।
  • Step 4: Application Form में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • Step 5: Photo, Signature और जरूरी Documents Upload करें।
  • Step 6: Application Fee का भुगतान करें।
  • Step 7: फॉर्म Submit करके उसका Print Out सुरक्षित रखें।

SBI Bank Vacancy Important Documents Required

SBI Apprentice Online Form भरने के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी Documents तैयार रखना बेहतर रहेगा।

  • Graduation Marksheet / Certificate
  • Aadhaar Card
  • Passport Size Photo
  • Signature
  • Category Certificate (यदि लागू हो)
  • PwBD Certificate (यदि लागू हो)
  • 10th / 12th Certificate
  • Local Language Proof

SBI Apprentice Important Links 2026

Important LinksStatus
SBI Apprentice Apply OnlineActive
SBI Apprentice Official Notification PDFDownload Here
SBI Careers PortalAvailable
State Wise Vacancy DetailsAvailable

निष्कर्ष

SBI Apprentice Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकती है जो Banking Sector में अपना करियर बनाना चाहते हैं और Practical Banking Experience प्राप्त करना चाहते हैं। हालांकि यह Permanent Job नहीं है लेकिन Banking Exams की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इससे भविष्य में फायदा मिल सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इसके फायदे और सीमाओं दोनों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। SBI Apprentice भर्ती से जुड़ी सभी नई अपडेट और सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए onlysarkarijobsalerts.com को नियमित विजिट करते रहें।

SBI Apprentice Recruitment 2026: FAQs

Q1. SBI Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितनी Vacancy निकली है?

Ans: SBI Apprentice Recruitment 2026 के तहत कुल 7150 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q2. SBI Apprentice Salary कितनी है?

Ans: चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि अन्य बैंक कर्मचारियों की तरह अतिरिक्त Allowances नहीं मिलेंगे।

Q3. क्या SBI Apprentice एक Permanent Job है?

Ans: नहीं, SBI Apprentice एक Permanent Job नहीं है। यह केवल 1 साल की Apprenticeship Training होती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी समाप्त हो जाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *